Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

केले के वृक्ष में ग्रामीणों को हुए बाबा भोलेनाथ के दर्शन

जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में केले का एक वृक्ष उस समय चर्चाओं में आ गया जब स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पेड़ पर भगवान भोलेनाथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में दर्शन करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्र के ही नहीं बल्कि अन्य मोहल्ले, कॉलोनी के लोग भी भगवान शिव के दर्शन करने के लिए वार्ड नंबर 9 पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ दिन पूर्व उन्हें वृक्ष में भगवान भोले की छवि नजर आई जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल में उसे कैद कर लिया। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शिवरात्रि से पहले भगवान भोले के दर्शन होने से वह खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। चैनल इस दावे की पुष्टि नहीं करता।

Exit mobile version