Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

परिषदीय विद्यालय में हुई चोरी का चार दिन बाद भी नहीं दर्ज़ हो सका मुकदमा

जलालपुर

अंबेडकर नगर। चार दिन पूर्व बीआरसी भवन मे हुई चोरी के मामले मे आजतक मुकदमा दर्ज नही हो सका है। खंड शिक्षा अधिकारी मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए कोतवाली का चक्कर लगा रही है।विदित हो कि बीते 28 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर (बीआरसी भवन) में अतिरिक्त कक्ष में स्थापित आईटीसी कंप्यूटर सेंटर में रखा गया कंप्यूटर हार्ड डिस्क समेत अन्य लाखो रुपए का सामान अज्ञात चोर दरवाजा का ताला खोलकर किसी वाहन पर लादकर फरार हो गए थे।घटना की सुबह कोतवाली पहुंच खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने कोतवाल को मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी थी।    चार दिन बाद मुकदमा दर्ज नही होने के चलते शनिवार दोपहर को खंड शिक्षा अधिकारी कोतवाल से मिलने पहुंची किंतु घंटो इंतजार के बाद मुलाकात नहीं हो पाई।उन्होंने मोबाइल पर कोतवाल से बात कर वापस लौटने को विवश हो गई। कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version