Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नकाबपोश बदमाशों ने की आभूषण केन्द्रों में लाखों की चोरी

 

 

जौनपुर।सुईथाकलां सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में बीती रात पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर दो आभूषण केन्द्रों में नकब लगाकर लाखों लागत के सोने चांदी की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाजार वासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है । सर्राफा कारोबारियों को घटना की जानकारी अगले दिन दुकान खोलने पर हुई। हालांकि सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन करती नजर आई। गौरतलब हो कि

 

बाजार में चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी से महज पचास कदम की दूरी पर खेतासराय निवासी विजय कुमार सेठ की शिवम ज्वेलर्स और बड़ागांव निवासी ओम प्रकाश सोनी की आभूषण का कारोबार है। बताया जाता है कि शनिवार रात जहां शिवम ज्वेलर्स में पीछे से नकब लगाकर आधा किलो चांदी और दो ग्राम सोना वहीं ओम प्रकाश सोनी की दुकान में तिजोरी काटकर छः किलो चांदी और पन्द्रह ग्राम सोने का सारा माल पार कर दिया। भुक्तभोगियों की मानें तो लाखों कीमत की चोरी हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में छानबीन करती नजर आ रही है लेकिन बाजार वासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

Exit mobile version