Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

वाराणसी अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद वाराणसी इकाई की टीम ने बीते शुक्रवार को श्री मोनू द्वारा शिवपुरवा निकट हनुमान के पास अवैध रूप से रोड़ पर बोरबिल/स्मरसेबिल का कार्य कर रहे एवम खनन करवाने के सम्बंध में वाराणसी के नगर आयुक्त एवम वाराणसी के अधिशासी अभियंता सामान्य विभाग नगर निगम वाराणसी को ज्ञापन सौंपा।मानवाधिकार की टीम ने पीड़ित व्यक्ति के शिकायत मिलने पर ज्ञापन सौंपा एवम अधिकारियों को अवगत कराया ताकि जल्द से जल्द अवैध कार्य को रोके एवम श्री मोनू पर रास्ता खनन में दोसी पाए जाने पर कार्यवाही भी करें।वाराणसी की मानवाधिकार की टीम/इकाई ने वाराणसी के जल कल विभाग के अधिकारी श्री महाप्रबंधक सर जी को इस मुद्दे से अवगत कराया।इस दौरान मौजूद वाराणसी जिला अध्यक्ष श्री सुजीत राय, वाराणसी महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती बबिता देवी,वाराणसी जिलामहासचिव श्री ब्रजेन्द्र नंदन, सदस्य श्री ओम प्रकाश बिंद, सदस्य श्री अरविंद सोनकर, पुष्पा देवी,धृतेश धारा तहसील सचिव, बृजेश सिंह उपाध्यक्ष, उज्जवल नाहा, राम बच्चन राम, प्रदीप भारूका, देवेश अग्रवाल, अमित कुमार,जमुना प्रसाद, सुमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!