Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कोंडागांव यादव समाज ने बनाया नरेश यादव को नगर अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाई गई श्रीमती रूपा यादव

कोंडागांव…….  यादव समाज की चिखलपुटी स्थित नवीन यादव समाज भवन में 3 मार्च को संभाग संरक्षक प्रेमनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष साधुराम यादव के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से समाज के नियमावली पर चर्चा कर पालन करने को कहा गया वहीं बैठक में नए नगर अध्यक्ष नरेश यादव को मनोनीत किया गया। साथ ही महिला प्रकोष्ठ में संरक्षक श्रीमती सरस यादव, श्रीमती शशि यादव व नगर अध्यक्ष के रूप में श्रीमती रूपा यादव को सर्व सम्मति से चुना गया है। मिली जानकारी अनुसार यादव समाज की नियमावली के अनुसार प्रत्येक 3 वर्ष में चुनाव किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान यादव समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला एवम पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version