Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

विशुनपुरा:नसे में धुत पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटकर किया घायल.

घायल पत्नी की मायके मे मौत हो गयी.

जनाकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को चितरी गांव निवासी जगु रजवार पिता स्व कलपु रजवार ने अपनी पत्नी संगीता रजवार से आपसी विवाद में पत्नी को बेहरमी से पिट कर घायल कर दिय.जिसके बाद घायल पत्नी को छोड़ कर पति फरार हो गया. वही घटना की जानकारी मिलने पर विशुनपुरा पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर घायल महिला की इलाज के लिए बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल ले गया. 

उसके बाद घायल महिला की परिजन(मायके)को जानकारी दी गयी.

 

महिला के मायके भावनाथपुर थाना क्षेत्र के महुआधाम केरवा गांव में है.

 

उसके बाद महिला के परिजन शुक्रवार को ही बंशीधर अनुमंडल अस्पताल आ गए. इलाज-रत बेटी संगीता की स्थिति में सुधार होने के बाद उसको लेकर मायके के महुआधाम केरवा ले गए.

 

जहाँ जाने के क्रम रास्ते मे ही संगीता की मौत हो गयी.

 

मौत के बाद भावनाथपुर थाना छेत्र के हरिहरपुर ओपी के मदद से मृतिका की शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है.

 

मृतिका के मॉ करैली देवी ने बताया कि बंशीधर नगर अस्पताल में पति के मारपीट से घायल अपनी बेटी संगीता के इलाज के बाद केरवा अपने घर ले जाने लगे. जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी थी.उन्होंने अपने दमाद जगु रजवार पर दूसरे के साथ अवैध सम्बंध होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि अबैध सम्बन्ध का बिरोध करने पर हमारी बेटी संगीता के साथ हमेशा मारपीट करता था. हमारी बेटी को चुप चाप रहने की दबाब बनाता रहता था.

 

वहीं विशुनपुरा पुलिस आरोपी पति जगु रजवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे गढ़वा भेज दिया है।

Exit mobile version