Uncategorizedअन्य खबरेआजमगढ़ताज़ा ख़बरें

आजमगढ में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन बवाल मामले में एक और गिरफ्तार

पूर्व में 04 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को वादी मुकदमा रंजीत वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज समेत अन्य निवासीगण कस्बा जहानागंज थाना जहानागंज की तहरीर पर शोभा यात्रा के दौरान थाना जहानागंज क्षेत्र में घटित घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 147, 148, 149, 153ए, 188, 341, 295 ए, 296, 504, 506 आईपीसी व 07 सीएलए एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना एसआई हृदयानन्द पाठक को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त सगीर अहमद पुत्र जहीर अहमद, जाहिद पुत्र हाफिज इस्तियाक, शहनवाज पुत्र नसीम निवासीगण बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज तथा बकरुद्दीन पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी चक सहदरिया थाना जहानागंज को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व वीडियो के आधार पर अभियुक्त महमूद अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज उम्र 40 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। शुक्रवार को एसआई हृदयानन्द पाठक मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महमूद अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी बरहतीर जगदीशपुर को सैयद मोड़ जहानागंज के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

पूर्व में 04 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!