Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में किया गया जागरूकता

सिद्धार्थनगर. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड बढ़नी में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्रा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शकील अहमद एसबीएम खण्ड प्रेरक अमर नाथ शिवराम पंचायत सहायक सरिता तिवारी दीपिका चतुर्वेदी एवं न्यू जेनेसिस टीम से विजय पाल अवधेश चौहान, गिरजेश यादव आदि लोगों की उपस्थिति रही। विभिन्न कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आई ई सी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में लोगों को बताया गया की हमें खुले में शौच नहीं करना चाहिए खुले में शौच करने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पडता है साथ ही हाथ धुलने का सही तरीका बताया गया खंड विकास अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आम जनमानस के बीच में प्रस्तुत करने से उनके व्यवहार में परिवर्तन आएगा और जो हमारा स्वच्छ भारत मिशन का सपना है वह भी साकार होगा कार्यक्रम के पश्चात खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया।

Exit mobile version