Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित

रतलाम ग्रामीण मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं लाडली लक्ष्मी छात्रवृति राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित

 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं लाडली लक्ष्मी छात्रवृति की कक्षा 6, 9,11,12 वी की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

 

रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित की गई।

 

रतलाम जिले में मुख्य कार्यक्रम कलेक्टर सभाकक्ष स्थित एनआईसी रूम में एडीएम आर.एस मंडलोई जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा लाडली बहनों लाडली बालिकाओं तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया।

 

सके साथ ही अल्कापुरी कम्युनिटी हॉल में भी लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम देखा गया।

 

संपूर्ण रतलाम जिले में सभी पंचायतों नगरीय निकायों व ग्रामों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। आयोजन में सभी स्थानों पर लाडली बहनें सम्मिलित रही। इस माह 10 तारीख के स्थान पर 1 मार्च को ही लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की गई है।

Exit mobile version