
रायबरेली उत्तर प्रदेश-सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी जी का रुपए 4100 करोड़ से अधिक लागत की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्यास एवं शुभारंभ शहर के जी.आई.सी मैदान से किया गया। इस मौके पर माननीय जी ने रायबरेली से लालगंज फोर लेन व लालगंज में 2 किमी.का बाईपास एवं जिले की अन्य मुख्य सड़कों के निर्माण की घोषणा की। माननीय मंत्री जी ने कहा कि मैं जो घोषणा करता हूं वह जमीनी स्तर पर करके दिखाता हूं। इस मौके पर ज़िले के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व सदर विधायक अदिति सिंह व पड़ोसी जिलों के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।







