आरिफ सौदागर, सागर/खुरई
मालथौन। पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी के निर्देश पर सागर जिले में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीती देर रात्रि में मालथौन पुलिस ने 101 पेटी अवैध देशी शराब का जखीरा पकडने में सफलता प्राप्त की। थाना प्रभारी मालथौन को मुखबिर द्वारा विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम पलेथनी का लोकेन्द्र बुन्देला अपने दो अन्य साथियों के साथ अपने पलेथनी स्थिति घर की रसोई के बगल से बने कच्चे कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के प्रयोजन से छिपा कर रख रहा है। उक्त मुखबिर की तस्दीक एवं त्वरित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मालथोन निरीक्षक श्री योगेन्द्र सिंह दांगी द्वारा उप निरीक्षक देवेन्द्र झारिया को सूचित किया। जाकर स्वयं मय स्टाफ के मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम पलेथनी लोकेन्द्र बुन्देला के घर पहुंचा जहाँ स्ट्रीट लाइट की रोशनी में लोकेन्द्र बुन्देला अपने दो अन्य साथियो के साथ शराब की पेटी उठाकर कच्चे कमरे तरफ जाते दिखा जो पुलिस की गाडियां देखकर पेटियां छोडकर भागे जो मौके पर पहुंचे निरीक्षक योगेन्द्र सिह दांगी, उप निरीक्षक देवेन्द्र झरिया चौकी प्रभारी बरोदिया कला एवं हमराही स्टाफ ने गाडियों से उतरकर भागते हुए तीनों व्यक्तियो का पीछा किया जो घर के पीछे जंगल होने से एवं रात्रि में अन्धेरा होने से अन्धेरे का लाभ लेकर से भागने में सफल हो गये। घर के आंगन में सर्च करने पर 05 पेटी डीसीआर देशी मन्दिरा मशाला व 04 पेटी पावर स्ट्रांग व्हिस्की पायी गयी, इसके उपरान्त मुखबिर के बताये अनुसार रसोई के बगल वाले कच्चे कमरे को चैक करने पर कमरे के अन्दर से 33 पेटी डीसीआर देशी मदिरा मशाला व 59 पेटी पावर स्टोग विस्की बरामद हुई। इस तरह कुल डीसीआर देशी मदिरा मशाला 38 पेटी व 63 पेटी पावर स्ट्रांग व्हिस्की कुल 101 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
