कौशांबी में डीएम राजेश कुमार राय ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता बाइक रैली को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मकसद आम आदमी को मतदान के प्रति जागरूक करना है। रैली 476 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरी, जिसमें आम लोगों को मतदान के बारे में बताया गया।
