Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चहक के तहत लगा बाल मेला

 

जौनपुर।सुईथाकलां,चहक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा बाल मेला लगाया गया।चहक मेले के दौरान नौनिहालों की बल्ले-बल्ले रही। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने जमकर मेले का मजा लिए । बेसिक शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम के तहत सारी जहांगीर पट्टी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा बाल मेला लगाया गया। मेले का उद्घाटन प्रधानाध्यापक सुनील कुमार द्वारा किया गया। मेले में बच्चों द्वारा खाने पीने के सामानों की खरीद फरोख्त कर लेन देन के साथ ही नया अनुभव प्राप्त किया गया। मेले में जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के अलावा अभिभावकों और शिक्षकों ने भी खरीददारी की ।इस दौरान शिक्षक लवकुश यादव,सादाब खान, संगीता यादव व कंचन लता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मेले में बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

Exit mobile version