Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीडीओ ने किया विकास खण्ड मिठवल कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा विकास खण्ड मिठवल कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय चन्द्रभान खण्ड विकास अधिकारी मिठवल सहित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, लेखाकार , लेखा सहायक मनरेगा आदि उपस्थित पाये गये। खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय के सभी पटल पर अभिलेखों का रखरखाव एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय में कोई अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया सहायक विकास अधिकारी-पंचायत बोर्ड परीक्षा की डियूटी पर गये है। ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में बी0एम0एम0 उपस्थित थे। बी0सी0 सखी एवं विद्युत सखी की समीक्षा किया गया। इनएक्टिव बी0सी0 सखियों को रिजेक्ट करने का निर्देश दिया गया। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति सन्तोषजनक नहीं पायी गयी। जनरेटर के पास कूडा जलाया जा रहा है, जिसे तत्काल बन्द करने के निर्देश दिये गये। मनेरगा सेल में निर्माण कार्य की पत्रावली एवं अन्य अभिलेख ग्राम पंचायतवार रैक में रखा गया था। मनरेगा योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों की पत्रावली व्यवस्थित नही रखी गयी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत हरैया-तृतीय बगहिया गढ्ढें की खुदाई कार्य पत्रावली का अवलोकन किया गया। जिसकें थ्री-फेज फोटोग्राफ, मस्टररोल पर श्रमिक के अंगूठा का निशान अन्य सभी अभिलेख चेकलिस्ट के अनुसार नहीं पाया गया। उक्त के सम्बन्ध में लेखा सहायक मनरेगा एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत निर्धारित 8.4.9 के मानक एवं चेक लिस्ट के अनुसार पत्रावली में अभिलेख संरक्षित किया जाये।

Exit mobile version