रूटीन प्रक्रिया के तहत वर्षों से पदस्थ कर्मचारियों का कब होगा स्थानांतरण
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
बड़वारा ब्रेकिंग-
बड़वारा में वर्षों से शासकीय विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों का कब होगा स्थानांतरण। रूटीन प्रक्रिया के तहत जब छः माह या एक वर्ष में अधिकारियों कर्मचारियों को रूटीन प्रक्रिया बताकर स्थानांतरित कर दिया जाता है तो फिर बड़वारा स्वास्थ्य विभाग,जनपद कार्यालय, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों अधिकारियों का तबादला क्यों नही किया जा रहा है, क्या इनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत है या ये रसूखदार हैं जिसकी वजह से इनका स्थानांतरण करने में जिम्मेदारों को पसीना आ रहा है। एक ही जगह वर्षों से पदस्थ रहने से इन्होंने अपने विभाग में अपनी मनमानी का साम्राज्य स्थापित किया हुआ है।