Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हिमाचल सरकार पर छाएं ख़तरे के बादल

रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब: कल‌ हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की हार के बाद राज्य सरकार पर ख़तरे के बादल मंडरा रहे हैं। आज सुबह हिमाचल प्रदेश के केबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से राज्य की जनता और विधायक नाराज चल‌ रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल वीरभद्र सिंह को बनता सम्मान नही दिया गया है। गौरतलब है कि फिलहाल कांग्रेस के छ विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं और यदि कांग्रेस आलाकमान द्वारा इस मसले का शीघ्र हल नही किया गया तो मुमकिन है कि और विधायक बागी हो सकते हैं। ऐसे में सरकार पर संकट और गहरा हो जाएगा। भाजपा द्वारा अभी इस राजनीतिक घटनाक्रम पर निगाह रखी जा रही है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार अभी अल्पमत में आ चुकी है और मुख्यमंत्री को स्वयं ही त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Exit mobile version