Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मथुरा।गजल गायक पंकज उदास के निधन पर उनके प्रशंसकों ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मथुरा।गजल गायक पंकज उदास के निधन पर उनके प्रशंसकों ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने कहा है कि पंकज उदास एक विख्यात गजल गायक थे तथा पद्मश्री सहित अनेक पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था। उन्होंने अनेक फिल्मों में भी पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनके निधन से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सुरीली आवाज और कालजयी संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

शोक व्यक्त करने वालों में आचार्य विष्णु महाराज,आचार्य चंद्रेश महाराज,मन्नू पुजारी, भानू पुजारी, तन्नू शर्मा,ऋषभ वर्मा,मदन पांडेय वैद्य,संजीव गोयल,राकेश गोयल,गोकुलेश पांडेय ,विजय उपाध्याय,अजीत वर्मा,शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version