SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
जौनपुर जनपद, बक्सा ब्लाक स्थित सराय हरखू के औंका गांव निवासी विशेष शासकीय अधिवक्ता वेद भूषण शर्मा जी का ह्रदय गति अचानक रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। आपके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही दिवानी एवं कलेक्ट्री अधिवक्ताओं सहित जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।शोक सभा में अशोक तिवारी, डॉ रमेश चन्द्र, डॉ विश्वनाथ यादव , डॉ अशोक मिश्र, प्रेमचंद, संतलाल, आनंद तिवारी संजय सिंह , रश्मि सिंह, श्रीमती पूजा सिंह,विन्दू सिंह, रंजना चौरसिया, राजेश श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, श्रवण पान्डेय सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला ने स्व. वेद भूषण शर्मा से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि दो पुञ, एक पुञी का भरा पुरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। आपके दामाद श्री सतीश शर्मा दरियागंज -बाराबंकी से विधायक एवं वर्तमान उत्तर प्रदेश शासन में खाद्य एवं रसद मंत्री हैं। आप राज परिवार जौनपुर के राजा अवनीन्द्र दत्त जी से जुड़े हुए थे। आप मृदुभाषी, ब्यवहार कुशल ,सहयोगी ब्यक्तित्व के धनी थे। हम सभी आपके आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।