Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

दो पहिया वाहनों का रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग हुआ निःशुल्क

 

 

जौनपुर।शाहगंज जंक्शन पर यात्रियों को छोड़ने वाले परिजनों को अब अपने वाहनों के पार्किंग हेतू कोई शुल्क देय नही होगा।हालांकि अब थोड़ा रिस्क भी बढ़ गया है।क्योंकि चोर उचक्कों से अगर सावधानी हटी तो चोर उचक्के आपके दो पहिया वाहन पर हाथ फेर सकते हैं जिसकी कोई ज़िम्मेदारी रेलवे प्रशासन की नही होगी।

बताते चले पूर्व में दिल्ली मुंबई आदि शहरों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के परिजन रेलवे स्टेशन पर जब दो पहिया वाहन से आते थे तो वाहन को पार्किंग में खड़ा करने के लिए दस रुपया लगता था।जिससे एक फायदा होता था की वाहन स्वामी निश्चिंत होकर अपने दूर दराज जाने वाले परिजनों को रेलवे की अपनी रिजर्व शीट पर बैठाकर अलविदा करते थे।अब वहीं जब पार्किंग निशुल्क हो गयी है तो मन मे वाहन की सुरक्षा को लेकर शंका बना रहता है।

फिर भी पार्किंग निशुल्क होने लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है।और पार्किंग स्थल पर दो पहिया वाहनों की लंबी लम्बी लाइने लग रही हैं।

Exit mobile version