लहार विधानसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन 28 फरवरी बुधवार को
_*लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर का उद्घाटन कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि*
भारतीय जनता पार्टी लहार विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 28 फरवरी बुधवार को लहार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकसभा चुनाव प्रभारी लोकेंद्र पाराशर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद संध्या राय पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया तथा लहार विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू भैया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
भाजपा चुनाव कार्यालय विधानसभा क्षेत्र लहार का उद्घाटन दोपहर 1:00 बजे आयोजित होगा। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता लहार विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी शामिल
