Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

किचड़ में फिसल कर गिरने से वृद्ध महिला की हुई मौत

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मेराल से

मेराल : एन एच 75 मेराल बस स्टैंड के पास शाम के लगभग 5:00 बजे किचड़ में फिसल कर गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मेराल डीएसपी सह प्रशिक्षु थाना प्रभारी चिरंजीव मंडल को दिया।

 

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा जा रहा है महिला का उम्र लगभग 65 वर्ष बताया जा रहा है। महिला की पहचान रामुना प्रखंड के हरादाग गांव के रूप में हुई है घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।

Exit mobile version