Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शिव मंदिर से चोरों ने पार किया पीतल का त्रिशूल 

 

राठ: सागर तालाब स्थित मंदिर से भगवान शिव का त्रिशूल चोर चोरी करके ले गए। सुबह जानकारी होने पर मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है।

सागर तालाब पठानपुरा मोहल्ला निवासी करण सोनी, शिवराम यादव, मानसिंह, अरुण गुप्ता, उमाशंकर आदि ने बताया कि मोहल्ले में भोले शंकर का मंदिर बना हुआ है। जहां शिवलिंग स्थापित है। मंदिर में मोहल्लेवासी रोज पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार की रात मंदिर का गेट खोलकर चोर शिवलिंग के पास लगा पीतल का त्रिशूल चोरी कर लिया। जिसे सभासद जितेंद्र चौबे ने स्थापित कराया था। जब मोहल्ले वासी पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे तब चोरी की जानकारी हो सकी ।

Exit mobile version