

सिद्धार्थनगर. साइबर सुरक्षा से जागरूकता के लिए बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक। सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी खुनवा व प्लान इंडिया के संयुक्त सहयोग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द में साइबर सुरक्षा के लिये समुदाय को जागरूक किया गया। डोहरिया खुर्द के बालिका समूह और विद्यालय के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से वर्तमान समय में सोशल मीडिया नुकसान और सावधानी के जागरूक किया। इसके साथ खुशबू कुमारी ने नशे के विरुद्ध गीत प्रस्तुत कर जागरूक किया। प्रधानचार्य दधीचि कुमार ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। प्लान इंडिया के जिला समन्वयक प्रसून शुक्ला ने प्लान इंडिया द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में बाल तस्करी व बाल संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों को बताया। इसके साथ प्लान इंडिया के डेटॉल प्रोग्राम से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। एसएसबी 43 वी वाहिनी के इंचार्ज राजपाल ने सभी नशे विरुद्ध जागरूक किया। इसमें एसएसबी के जवान प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कृष्णमोहन, शिक्षक परमानन्द श्रीवास्तव, पीरामल संस्था से सतेंद्र सिंह, प्लान इंडिया से शत्रुविजय सिंह, रूपा उमर, डेटॉल प्रोग्राम अमन शर्मा, बालिका चेंज एजेंट माया, सकलावती, पूजा, मनीषा और युवा समूह सदस्य दीप कुमार, चन्दन, ग्रामीण तथा स्कूली बच्चें भी शामिल रहे। स्कूली बच्चों के द्वारा गीत और नाटकों द्वारा जागरूकता संदेश दिया गया।







