Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

इन जोन के रेलवे ने कई ट्रेनों को कर दिया कैंसिल, सफर से पहले एक बार देख लें लिस्ट

इस तरह साप्ताहिक चलने वाली ट्रेनों में रीवा से रवाना होने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 28 फरवरी, 1, 4, 6 व 8 मार्च को, चिरमिरी से रवाना होने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 29 फरवरी, 2, 5, 7 व 9 मार्च को, लखनऊ से रवाना होने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 29 फरवरी, 4 व 7 मार्च को, रायपुर से रवाना होने वाली 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 1, 5 व 8 मार्च को, दुर्ग से रवाना होने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 3 व 10 मार्च को, अजमेर से रवाना होने वाली 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस 4 व 11 मार्च को रद्द रहेगी। इसी तरह उदयपुर से रवाना होने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 2 व 09 मार्च, शालीमार से रवाना होने वाली 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस 3 व 10 मार्च को, रानी कमलापति से रवाना होने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द 28 फरवरी व 06 मार्च को, सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 29 फरवरी व 07 मार्च को रद्द रहेगी। 28 फरवरी व 06 मार्च को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस, 29 फरवरी व 7 मार्च को जबलपुर से रवाना होने वाली 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस, 2 व 9 मार्च को शालीमार से रवाना होने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस, 5 व 12 मार्च को भुज से रवाना होने वाली 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। स्पेशल ट्रेनों में 29 फरवरी से 10 मार्च तक चिरमिरी से रवाना होने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर, 29 फरवरी से 10 मार्च तक चंदिया रोड से रवाना होने वाली 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर, 29 फरवरी से 10 मार्च तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर, 29 फरवरी से 10 मार्च तक शहडोल से रवाना होने वाली 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 28 फरवरी से 10 मार्च तक कटनी से रवाना होने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर, 29 फरवरी से 11 मार्च तक चिरमिरी से रवाना होने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर, 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर, 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च को अनूपपुर से रवाना होने वाली 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी

29 फरवरी से 10 मार्च तक अंबिकापुर से रवाना होने वाली 08750 अंबिकापुर–शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी। अनुपपुर – शहडोल के मध्य रद्द रहेगी। इसी तरह 29 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर से प्रारम्भ होगी। शहडोल–अनूपपुर के मध्य रद्द रहेगी | 27 फरवरी से 08 फरवरी 2024 तक बरौनी से रवाना होने वाली 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी – जबलपुर – नैनपुर – बालाघाट के रास्ते चलेगी। 28 फरवरी 2024 से 09 मार्च 2024 तक गोंदिया से रवाना होने वाली 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बालाघाट – नैनपुर – जबलपुर – कटनी के रास्ते चलेगी |

Exit mobile version