Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

लोकल ट्रेनों का कम हुआ किराया

*लोकल ट्रेनों का कम हुआ किराया, लाखों यात्रियों में खुशी की लहर*
मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। कई लोकल ट्रेनों का किराया कम हो गया है। जल्द ही बाकी बची लोकल ट्रेनों का किराया भी काम होगा। इसके चलते यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक किराया नहीं भुगतना होगा। सरकार ने लोकल ट्रेन यात्रियों से अब एक्सप्रेस ट्रेन का किराया नहीं वसूलने के आदेश दिए हैं। इसके चलते उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम रेलवे सहित कई जोनों ने तुरंत प्रभाव से लोकल ट्रेनों का किराया कम कर दिया है। पश्चिम-मध्य सहित कई अन्य रेलवे द्वारा फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है। पर माना जा रहा है कि पश्चिम-मध्य सहित बाकी रेलवे द्वारा भी जल्द ही इसके आदेश जारी किए जा सकते हैं।
*कोरोना के बाद वसुला ज्यादा किराया*
उल्लेखनीय है कि कोरोना से पहले पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस और सुपरफास्ट की अपेक्षा कम किराया लगता था। लेकिन कोरोना के बात दोबारा शुरू हुई कई पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल के नाम से चलाया। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूल किया जाने लगा। इससे कई जगह का किराया दोगुना या इससे भी अधिक हो गया। इससे नाराज यात्रियों द्वारा लगातार लोकल ट्रेनों का किराया पहले की तरह किए जाने की मांग की जा रही थी।
*चुनाव का असर*
माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के चलते सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। चुनाव से ठीक पहले लिए गए इस निर्णय को कई यात्री मोदी के मास्टर स्ट्रोक के रूप में भी देख रहे हैं।

Exit mobile version