Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

‘ लोकसभा चुनाव से पहले हटाए जाएंगे दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी , चुनाव आयोग ने प्रशासन को जारी किए निर्देश

‘ लोकसभा चुनाव से पहले हटाए जाएंगे दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी , चुनाव आयोग ने प्रशासन को जारी किए निर्देश

अलीगढ़

लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है । इस बाबत जिले को भी निर्देश आ चुके हैं । आयोग ने जनपद स्तरीय अधिकारियों की नवीन तैनाती के संबंध में निर्देश दिए हैं । वहीं इस आदेश पर प्रशासनिक अमल के बाद जनपद के लगभग सभी विभागों में तीन वर्ष से अधिक समय से जमे वह चाहे कर्मचारी हों अथवा अधिकारी हटाया जाना तय है । मुख्य निर्वाचन अधिकारी , उप्र ने जिलाधिकारी , जिला निर्वाचन अधिकारियों अपूर्वा दुबे को आयोग द्वारा निर्धारित कट – आफ डेट 30 जून 2024 के आधार पर जनपदों में तीन वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारियों का विवरण भी भेजा है । विवरण के साथ निर्देश दिए हैं कि संलग्न सूची में उल्लिखित अधिकारियों की नई तैनातियों के संबंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की गई कार्रवाई की जानकारी भी डीएम से मांगी है । आयोग के निर्देशों में जिला बेसिक शिक्षा विभाग को विशेष ध्यान में रखा गया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!