Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भाकियू टिकैत ने मथना जब्ती में ट्रैक्टरों को सड़कों पर खड़ाकर, दिया सांकेतिक धरना, डब्लूटीओ का किया पुतला दहन।

पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जब्ती में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रीय आवाहन पर 26 फरवरी को अपने ट्रैक्टरों को पीलीभीत माधौटांडा हाईवे पर खड़ा कर सांकेतिक धरना दिया। किसान नेताओं का कहना है कि यह ट्रैक्टर आज सड़कों पर खड़े करके हम सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर किसानों की मांगे जल्द पूरी न की गई तो 14 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित धरने के लिए यह ट्रैक्टर दिल्ली की ओर अपना रख करेंगे।
धरने में किसान नेताओं द्वारा डब्लूटीओ का पुतला दहन किया गया तथा जमकर नारेबाजी की गई।


जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि किसने की समस्याओं को लेकर पंजाब के किसान दिल्ली के लिए कूच कर रहे थे तो हरियाणा सरकार ने शंघू बॉर्डर पर ही उन्हें रोक दिया। मार्ग पर कांटे बिछा दिए तारबंदी करके किसानों पर आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वह कोई बहुत बड़े आतंकवादी हो। किसान इसका मुंह तोड़ जवाब देगा। किसान पीछे हटने वाला नहीं है। हमने आज राष्ट्रीय आवाहन पर अपने-अपने नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर दिए हैं, अगर दिल्ली के लिए आदेश हुआ तो यही ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने आज यह सांकेतिक धरना दिया है और अपने बुलडोजर रूपी ट्रैक्टरों को सड़कों पर खड़ा कर दिया है जरूरत पड़ी तो हम इस बुलडोजर जैसे ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर भी लेकर पहुंचेंगे।

जिला उपाध्यक्ष नानक सिंह ने बताया कि सरकार किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव कर रही है । सरकार ने बर्बरता पूर्वक किसानों पर आंसू गैस से हमला किया व किसान शुभकरण सिंह को सिर में गोली मार दी।

युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी बताया कि सरकार ने डब्लूटीओ के साथ समझौता किया है और डब्लूटीओ नहीं चाहता है कि किसानों को एमएसपी मिले। वह कॉरपोरेट को लाना चाहती है। हमारी यूनियन यह चाहती है भारत डब्ल्यूटीओ के समझौते से बाहर आए क्योंकि डब्लूटीओ किसानों के लिए नही बल्कि कॉरपोरेट संस्थाओं के लिए बनी हुई है। इसके रहते किसान कभी भी सुखी नहीं हो सकता जब तक भारत सरकार के साथ इनका गठजोड़ है। आज हमने सांकेतिक धरना देने के साथ ही डब्लूटीओ का पुतला दहन भी किया है।

इस दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष नानक सिंह, जिला महासचिव बलजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष सत्येंद्रपाल सिंह, तहसील कलीनगर मीडिया प्रभारी सुखविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरेश बाबू, विजयपाल, जोरावर सिंह, जमुना प्रसाद आदि कई लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version