Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

INLD प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

 मुस्ताक सिंगारिया/ नूंह मेवात

हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अपनी कार में थे जब बहादुरगढ़ में कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं. कहा जा रहा है कि कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पूर्व विधायक के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई.

नफे सिंह राठी की पूरी कहानी.

नफे सिंह राठी हरियाणा की राजनीति में एक चर्चित चेहरा रहे हैं. वह पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के करीबी माने जाते थे. पार्टी में वह एक मजबूत पकड़ रखते थे. वह एक जाट नेता थे और बहादुरगढ़ के जाट वाड़ा गांव से ताल्लुक रखते थे. बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से ही वह दो बार विधायक रहे हैं।

Exit mobile version