Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीएम आज चीता सफारी का उ‌द्घाटन करेंगे

कराहल, श्योपुर मप्र

 माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 26 फरवरी को श्योपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 फरवरी को दोपहर 1.35 बजे स्टेट हेंगर भोपाल से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम सेंसईपुरा-बासेड हेलीपेड पहुचेंगे तथा चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक मेें भाग लेंगे, इसके उपरांत सेंसईपुरा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से चीता मित्रों को साईकिल वितरण एवं पीएम जनमन योजना के तहत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण सहित विभिन्न विकास, निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकाप्टर से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5.45 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर पहुंचेगे तदउपरांत प्लेन से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version