Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

*मराठा आंदोलनकारी मनोज जारांगे पाटिल ने आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस पर बेहद गंभीर आरोप*

रिपोर्ट _ सचिन एलिंजे ठाणे महाराष्ट्र संवाददाता
आज (25 फरवरी) मराठा आंदोलनकारी मनोज जारांगे पाटिल ने आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस पर बेहद गंभीर आरोप लगाया, जिससे राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। जारंगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल रोक दी है.उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. मेरा एनकाउंटर करना चाहते थे, मुझे सलाइन के जरिए जहर देने की कोशिश हुई, ये सब फड़णवीस की साजिश है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के दो विधायक शामिल थे.इस बीच, देवेंद्र फड़नवीस आज सतारा के निर्धारित दौरे पर थे। जारांगे पाटिल के बेहद आक्रामक रुख के बाद पूछे जाने पर देवेंद्र फड़णवीस ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने जवाब दिया कि मैंने सुना नहीं, देखा नहीं तो जवाब क्यों दूं. जब उनसे यही सवाल दूसरी बार पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Exit mobile version