SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
पुन्हाना अपराध जांच शाखा पुलिस ने जुरहेडा मोड़ पुन्हाना पर दबिश देकर एक साइबर अपराधी ‘को दबोचा है । जिससे दो फर्जी सिम कार्ड सहित दो एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी के विरुद्ध साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर अपराध की रोकथाम हेतु निरीक्षक संदीप मोर प्रभारी अपराध जांच शाखा पुन्हाना के नेतृत्व में गठित एक टीम पुन्हाना बस स्टैण्ड पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि साइबर ठगी करने वाला कोमल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बिलौंड थाना कामा जिला भरतपुर (राजस्थान) साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता हैं। जो आज फर्जी सिम व एटीम कार्डों सहित पुन्हाना में आया हुआ है और जुरहेड़ा मोड़ पुन्हाना पर किसी के इंतजार में खड़ा हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस टीम ने जुरहेड़ा मोड़ पुन्हाना पर दबिश देकर एक युवक को दबोच लिया । जिसकी पहचान कोमल कुमार उपरोक्त के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से अलग-अलग बैंकों के 02 एटीएम कार्ड व 02 फर्जी सिम बरामद किरो ।