Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने से रोजगार हेतु छाये संकट के बादल।

रायबरेली उत्तर प्रदेश -उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक सूत्रों से ज्ञात हुआ कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त कर दी गई है।परीक्षा के निरस्त होने से जहां प्रतियोगी परीक्षार्थियों में काफी रोष है वहीं युवा प्रतियोगी ‌छात्रो के सामने रोजगार के अपार संकट खड़े हो गए हैं।इतनी चुस्त दुरुस्त हाइसेक्योरिटी व्यवस्था के बीच परीक्षा में सेंधमारी करना प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाती है। जहां प्रतियोगी परिक्षार्थी दिन रात मेहनत करके अपने कैरियर को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं वहीं सेंधमारी से उनके सारे मंसूबों पर पानी फिर जाता है।

Exit mobile version