
विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई

विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई

इसके बाद बेंच ने 26 फरवरी तक के लिए याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है।महाराष्ट्र विधान मंडल ने जब से 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण को मंजूर किया है, तब से मराठा आंदोलन में फूट सामने आ रही है। मनोज जरांगे पाटील के साथ काम करने वाली संगीता वानखेड़े ने आंदोलन के पीछे शरद पवार के खड़े होने का आरोप लगाया है। संगीता वानखेड़े ने कहा है कि आंदोलन के दौरान मनोज जरांगे पाटील के पास शरद पवार का फोन आ रहा था। शरद पवार जैसा बोलते हैं वैसा ही मनोज जरांगे पाटील करते हैं। पुणे शहर में एनसीपी पदाधिकारियों ने मनोज जरांगे पाटील के बैनर लगाए थे। इससे पहले मनोज जरांगे पाटील के भरोसेमंद साथी अजय बारस्कर ने भी मनोज जरांगे पाटील को घेरा था। कि वह लोगों को धोखा दे रहे हैं। इधर मनोज जरांगे पाटील का कहना है कि सरकार उन्हें फसाने की कोशिश कर रही है।