Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अवैध मदिरा जब्त

1425 किलोग्राम महुआ लाहन व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त
अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वृत्त गाडरवारा के कुचबंदिया मोहल्ला में में दबिश देकर 1425 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य एक लाख 45 हजार 50 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। यह अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Exit mobile version