Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

श्रीदेव लव-कुश जानकी मैया की प्राण प्रतिष्ठा एवं साप्ताहिक श्रीराम कथा का कुशवाहा समाज द्वारा भव्य आयोजन

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। श्रीदेव लव-कुश मंदिर में श्रीदेव लव-कुश जानकी मैया की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो लव कुश मंदिर से होते हुए पुरानी जनपद, मरई माता मंदिर, परसा चौराहा झण्डा चौक, मंगलधाम, पठार, किला, होते हुए वापिस मंदिर पर समापन हुआ। कलश यात्रा में घोड़े, ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक, अखाड़े, गाजे-बाजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ-साथ चल रहे थे। इस अवसर पर युवाओं, समेत बच्चों और महिलाओं में भी गजब का जोश दिखा। श्रद्धालु प्रभु श्री राम के नारे लगाते बैंड बाजे की धुन पर घंटों थिरके। इस यात्रा के दौरान पुरुषों ने जहां विशेष परिधान भगवा साप्फ, कुर्ता-पजामा एवं महिलाओं ने साड़ी में शामिल हुई। यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में कथा वाचक आचार्य श्री प्रेम अतुल महाराज द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा की शुरुआत की गई। साप्ताहिक श्रीराम कथा आयोजन दिनांक 23 फरवरी से 29 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।

Exit mobile version