ताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अन्तर्गत ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया

सिद्धार्थनगर. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खंड खूनियाँव में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आई ई सी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे लोगों को बताया गया की हमें खुले मे शौच नहीं करना चाहिए। खुले में शौच करने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पडता है साथ ही हाथ धुलने का सही तरीका बताया गया खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आम जनमानस के बीच में प्रस्तुत करने से उनके व्यवहार में परिवर्तन आएगा और जो हमारा स्वच्छ भारत मिशन का सपना है वह भी साकार होगा। कार्यक्रम के पश्चात खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास कुमार चौधरी, एसबीएम खण्ड प्रेरक फूल कुमार एवं न्यू जेनेसिस टीम से जिला समन्वयक तौकीर आजम सहायक गोविंद सिंह अनिल निषाद आशुतोष गुप्ता प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!