
शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कथा का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया जिसमें कालिया नाग की कथा का गुणगान करते हुए कहा कि अगर व्यक्तिअपने अंदर के कालिया नाग का मर्दन कर लेता है तो उसे मोक्ष प्राप्त हो जाता है। उन्होंने गोर्वधन पूजा का गुणगान भी किया उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देव का मान मर्दन भी किया था इंद्रदेव को अहंकार हो गया था इस लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा कराई जिससे इंद्रदेव ने ब्रज में प्रलय करने के लिए अपने देवताओं को भेजा लेकिन सभी ब्रजवासी गोर्वधन पर्वत के नीचे छिप गए इंद्रदेव ने स्वयं देखा तो वे समझ गए ये कोई साधारण बालक
नहीं स्वयं विष्णु के अवतारी हैं। संगीत मय भजनों के साथ भक्त नृत्य करते हुए आंनद में भावविभोर हो गये। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक सुरेश स्वरूप ब्रह्मचारी फ्लहारी बाबा, बाबा चंचल दास, रामदास, सम्पत सिंह, हरिओम त्यागी, संजू शर्मा, देवी सिंह, बंशी उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद, पप्पन उपाध्याय, कन्हैयालाल मिश्र, आदि भक्त मौजूद थे
राजकुमार गुप्ता
जिला संवाददाता मथुरा
