Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीसीटीवी डिजिटलाइजेशन में किशनी थाने को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान-आईजी

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

दिनांक:23/02/24

जिला:मैनपुरी

स्थान:किशनी

*सीसीटीवी डिजिटलाइजेशन में किशनी थाने को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान-आईजी*

मैनपुरी,किशनी।शुक्रवार को थाने आये आईजी आगरा दीपक कुमार ने थाने के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया।उन्हें थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि किशनी थाने के 28 स्थानों के 125 सीसीटीवी कैमरे थाने से लिंक हैं।जिनमें स्कूलों के परीक्षा केंद्र,पेट्रोल पंप,विद्यालय सहित कई अहम सार्वजनिक स्थान हैं।इन सभी स्थानों की मॉनिटरिंग थाने से होती है जिससे अपराध नियंत्रण में काफी सहायता मिलती है।आईजी दीपक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी डिजिटलाइजेशन में किशनी थाने को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।इसके लिये उन्होंने थानाध्यक्ष अनिल कुमार को शाबासी दी।

Exit mobile version