Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा एक अदद कन्टेनर वाहन से तस्करी कर बध हेतु ले जा रही 18 राशि गोवंशीय (17 राशि बैल व 01 राशि गाय) पशु बरामद

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.02.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा NH-28 के पश्चिमी छोर के पास से चेकिंग के दौरान एक अदद वाहन कन्टेनर नं0 HR 55 T 2832 से तस्करी कर बध हेतु ले जायी जा रही 18 राशि गोवंशीय पशुओं की बरामदगी की गयी। पुलिस को देख कर अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 045/2024 धारा 3/5A,5B/8 गोवंध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 45/2024 धारा 3/5A,5B/8 गोवंध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।

*विवरण बरामदगी-*
1-एक अदद ट्रक कन्टेनर रजि0 नम्बर HR 55 T 2832।
2-18 राशि गोवंशीय पशु (17 राशि बैल व 01 राशि गाय) ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1-SO राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।
2-व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।
3-का0 विनोद यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।
4-का0 सोहित कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।
5-का0 सोहित यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।

Exit mobile version