Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सिद्धार्थ नगर – गाँव के गड्ढे मे मिली बुजुर्ग महिला की लाश

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र अहिरौली गांव के एक गड्ढे में बृहस्पतिवार को 75 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला है। महिला की पहचान गांव के ही बसंती पत्नी अछैबर यादव के रूप में हुई है। महिला 10 फरवरी को घर निकली गई थी। परिजन ने काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल रहा था। महिला के नाती दिवाकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। सुबह गांव के कुछ लोगों ने महिला का शव उसके घर से करीब 200 मीटर गड्ढे में देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनाें के अनुसार महिला दिमाग से कमजोर थी।

इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शायद महिला पानी में गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई है।

Exit mobile version