Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गरियाबंद : श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

गरियाबंद : श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन
REPORT – ISHWAR SINGH YADAV

छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के यात्रा हेतु यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में कलेक्टर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, उप संचालक समाज कल्याण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिले के सत्कार अधिकारी तथा पारस देवांगन (नामांकित सदस्य) समिति के सदस्य होंगे।
इस समिति के द्वारा नागरिकों की यात्राओं के लिए आवश्यक और उपयोगी जानकारी का संग्रहण एवं प्रचार-प्रसार,  यात्रियों की शिकायतों, समस्याओं की स्थानीय अधिकारियों के ध्यान में लाकर उनका निराकरण करना, जिला स्तरीय समिति द्वारा चिन्हित स्थानों, ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों से चयनित हितग्राहियों को जिला स्तर पर एकत्रित करना। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक कार्य करना एवं सुझाव देना। इसके अलावा अन्य कार्य जो समय-समय पर शासन सौंपे जाए। समस्त हितग्राहियों का मेडिकल टेस्ट कराना। हितग्राहियों को बोर्डिंग स्टेशन तक पहुचाना। यदि बोर्डिग स्टेशन एकत्रित स्थल से बाहर है तो परिवाहन हेतु बस की व्यवस्था करना उचित होगा। बोर्डिग हेतु निर्धारित स्टेशन पर आई.आर.सी.टी.एवं अधिकृत अधिकारियों से सम्पर्क कर यात्रियों को ट्रेन में चढने एवं यात्रा समाप्ति पश्चात् यात्रियों के निवास स्थान तक ले जाने की व्यवस्था कराना। यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से अन्य आवश्यक कार्य कराना एवं सुझाव देना।

Exit mobile version