Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पीएम मोदी काशी को आज देंगे 13202 करोड़ की सौगात:*

*पीएम मोदी काशी को आज देंगे 13202 करोड़ की सौगात:*

सिगरा स्टेडियम, अमूल प्लांट समेत हाईवे को हरी झंडी, दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे
~~~~~~~~~~~~~~
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 44वें काशी दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार रात प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे। उनका विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर रात 10 बजे लैंड किया। वहां सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने वाराणसी में 25 किमी. रोड शो भी किया। सीएम योगी भी उनके साथ रहे। इसके बाद रात 11 बजे प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे और वहीं पर विश्राम किया।
पीएम मोदी आज तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही वह काशी को 13202 करोड़ रुपए की 36 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इसमें11 हजार करोड़ रुपए की 24 योजनाओं का लोकार्पण और 2 हजार 195 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी दो जनसभाएं भी करेंगे, जिसमें अपने 10 साल का लेखा-जोखा और उपलब्धियां जनता को बताएंगे। पीएम मोदी जनसभा करके पूर्वांचल के साथ ही पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर के रैदासिया संप्रदाय से जुड़े लोगों को भी संदेश देंगे। पीएम के काशी दौरे में युवा, किसान, महिलाओं, खिलाड़ियों, श्रद्धालुओं समेत हर वर्ग से जुड़ेंगे।

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह BLW गेस्ट हाउस में सांसदों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। BLW से उनका काफिला बीएचयू स्वतंत्रता भवन जाएगा। यहां पीएम काशी सांसद खेलकूद, सांसद फोटोग्राफी, सांसद ज्ञान और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों को भी प्रमाणपत्र सौंपेंगे। युवाओं से संवाद कर काशी से अपने जुड़ाव को मजबूती देंगे। पीएम एक घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे।

Exit mobile version