Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रीट, सीटेट का स्वरूप बदलेगा

*एनसीटीई की प्राथमिक स्तर की बैठक हो चुकी*

राजस्थान ही नहीं बल्कि देश भर में निकट भविष्य में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों यानी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड व स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती से पूर्व भी पात्रता परीक्षा यानी टीचर एबिलिटी टेस्ट (टीईटी) क्वालिफाई करना होगा। सेकंड और फर्स्ट ग्रेड के टीचरों के लिए भी भर्ती से पहले एक और पायदान बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए सेंटर लेवल पर सीटेट और स्टेट लेवल पर रीट का दायरा बढ़ाने को लेकर प्रारंभिक स्तर की बैठक दिल्ली में हो चुकी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नियम तय करने वाली एजेंसी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इस पर काम शुरू कर दिया है। । यह सारी एक्सरसाइज नई शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में की जा रही है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए अब तक राजस्थान व अन्य राज्यों में लोक सेवा आयोगों के माध्यम से वरिष्ठ अध्यापक के पदों तथा स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए सीधी भर्ती परीक्षा होती है। बीएड करने वाले अभ्यर्थी सीधे भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करते थे। जिस तरह की कवायद चल रही है उससे यही संकेत मिल रहे हैं कि अब भविष्य में ऐसा नहीं होगा। एनसीटीई अब उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए सीटेट व रीट को लेकर प्रपोजल तैयारी में जुट गया है।

*दिल्ली में महत्वपूर्ण बदलावों पर मंथन*

इस बदलाव को लेकर एनसीटीई की ओर से एक हाई लेवल की बैठक दिल्ली में 12 फरवरी को आयोजित हो चुकी है। इस बैठक में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित देश भर के शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधियों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एनसीटीई के सचिव केसांग वाई शेरपा के बुलावे पर आरबीएसई के रीट को- ऑर्डिनेटर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल इस उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुआ

Exit mobile version