Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुँची मौके पर,गोली चलने का घटना निकला फर्जी

कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल कर गोली चलने की बात क़ो अफवाह बताया l जबकि वहाँ घायल पड़े  युवकों पुलिस अपनी अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय लें जाकर मेडिकल व इलाज करा रही है l मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम क़ो सोशल मिडिया के माध्यम से शिवपुर बुजुर्ग के नूरी टोला में  गोली चलने की सूचना प्रसारित हो रही थी, कि इसी दौरान पुलिस क़ो भी गोली चलने की सूचना मिली l सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कसया गिरजेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घटना की जाँच पड़ताल किया तो गोली चलने की घटना गलत निकली l जबकि वहाँ एक युवक अनीस वारसी पुत्र आबिद जो अपने शरीर पर चाकू लगना कह रहा था, क़ो पुलिस अपनी अभी रक्षा में जिला चिकित्सालय मेडिकल व इलाज के लिए ले गयी l इस मामले में अनीस सहित चार लोगो का मेडिकल हुआ है l  इस संबंध में थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि शिवपुर बुजुर्ग के नूरी टोला में गोली चलने की सुचना मिली थी l मौके पर जाँच पड़ताल में गोली चलने की बात फर्जी निकली  l पुरानी रंजिश का मामला है l तहरीर मिलने पर जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।सूत्रों की माने तो यह घटना दूसरे को फ़साने की साजिश है क्योंकि फोन पर गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई थी जबकि फेसबुक में मौके पर जिंदा कारतूस दिखाई दे रहा है।जो किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।

Exit mobile version