Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर।

कजगांव क्षेत्र के गोपीपुर (दुल्हेपुर) गांव में आचार्य रमाशंकर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगल क्लीनिक न्यूरो-साईकियाट्रिक सेन्टर द्वारा गुरुवार को किया गया। नि:शुल्क शिविर में मानसिक व न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉo उत्तम कुमार गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए बेहतर खानपान के अलावा दिनचर्या को भी सुव्यवस्थित करने की जरूरत है, दैनिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतकर कर हम ब्लड प्रेशर, शूगर,माइग्रेन जैसी तमाम बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। इस समय बच्चों में परीक्षा को लेकर बहुत तनाव हो रहा है जैसे सिर मे दर्द ,मन ना लगना, अजब ख्याल आना ,घबराहट बेचैनी जैसी समस्याओं से निजात के लिए दिनचर्या को सुधारें, संतुलित आहार ले व व्यायाम करें साथ में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 465 मरीजों का इलाज कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। आए हुए सभी लोगों का स्वागत निर्देशिका मंशा चौबे व प्रधानाचार्य रत्नचंद चतुर्वेदी, अवनीश कुमार चौबे, मंगल क्लीनिक के प्रबंधक शशि भूषण पांडे व मंगल क्लीनिक के उपस्थित सहयोगी स्टाफ – अजय चंद साहू, त्रिलोकी यादव , अखिल उपाध्याय, रमाकांत और दीपक यादव ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सीमा चौबे, प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह, समाजसेवी अतुल सिंह, राखी चौबे,आलोक चौबे ,सोनिया सिंह,अंकित राजभर, साधना विश्वकर्मा,मनोज प्रजापति, तनु चौबे, टीनू सिंह,रजनीश चौबे, रमेश सिंह, त्रिभुवन सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह,अनुज सिंह, अध्यापक राकेश सिंह, डब्लू व जैकी सिंह उपस्थित रहे|

Exit mobile version