Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मकराना में मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव

आज श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव हॉस्पिटल रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर मकराना में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसीसे पूर्व रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया आज सुबह हवन पूजन करके शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल रोड, एल एम बी, चार भुजा रोड होती हुई श्री चार भुजा नाथ मंदिर पहुंची फिर वापस उसी रास्ते से आई एस मार्केट , चोखङो की गली से मंदिर पहुंची। उसके बाद शोभायात्रा यात्रा की आरती करके हवन की पूर्णाहुति हुई। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर स्वागत-सत्कार हुआ खेल प्रतियोगिताओं में विजेता ओर पुरस्कार वितरण किया,।इसके बाद अध्यक्ष रामेश्वर लाल कंवलेचा, तहसील अध्यक्ष पवन कुमार सिदङ मंदिर कार्यकारणी अध्यक्ष उमाशंकर बोदलिया ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता ओर समाज में व्याप्त कुरीतियों को हटाने पर जोर दिया।
सामाजिक चर्चा आयोजन के बाद महाप्रसादी में पधारे हुए श्रद्धालू ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पधारे हुए सभी लोगों का श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
समाज बंधुओं की सर्व सहमती से दुसरी बार भी वर्तमान में अध्यक्ष रह चुके रामेश्वर लाल कंवलेचा को अध्यक्ष घोषित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रामेश्वर लाल कंवलेचा, उमाशंकर बोदलिया, भागचंद बौदलिया, गणपत लाल
हर्षवाल,रामाकिशन लदोया, नेमीचंद जांगिड़, अणदाराम, तनसुख जांगिड़, कैलाश चंद जाला,बजरंग लाल जाला, कमल किशोर रोहिलीवाल, रामकुंवार जाला, अशोक लदोया, पूनम चंद बोदलिया, नटवर लाल जांगिड़ सहित कई समाज बंधु साथ
महिलाओं की भी उपस्थिति रही।

जिला संवाददाता- नटवर लाल जांगिड़

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज ङीङवाणा-कुचामन

Exit mobile version