Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

इंजन की चपेट में आने से जेई की मौत

*इंजन की चपेट में आने से जेई की मौत; शिमला में रेलवे स्टेशन के पास पेश आया हादसा, रेलवे विभाग में थे कार्यरत*

शिमला में रेलवे स्टेशन के पास झाडिय़ों में लगी आग के दौरान ट्रेन के इंजन को बैक करते समय इंजन की चपेट में आने से रेलवे में ही कार्यरत जेई की मौत हो गई। इंजन से टकराने की वजह से जेई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार देर शाम को शिमला रेलवे स्टेशन के पास पेश आया। मृतक की पहचान हरबंस लाल उम्र 47 पुत्र हेम सिंह निवासी बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। हरबंस लाल शिमला रेलवे स्टेशन के केसीएनडल्यू यार्ड में जेई के पद पर तैनात था। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालका से शिमला पहुंची एक ट्रेन के इंजन को यार्ड में खड़ा किया जा रहा था।
इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात हरबंस लाल इंजन की जद में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेलवे थाना की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा दिया। रेलवे कर्मचारी के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक हरबंस लाल अपने पीछे पत्नी व 12 और छह साल की दो बेटियां छोड़ गए हैं। रेलवे पुलिस ने इंजन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एआईजी टीटीआर संदीप धवल ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर रेलवे पुलिस आईपीसी की धारा 187, 304ए और इंडियन रेलवे एक्ट 175 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिवालसर में बेटे की शादी में पिता की हार्टअटैक से मौत
मंडी । मंडी जिला के रिवालसर के पास दुर्गापुर में एक शादी समारोह में उस वक्त मातम छा गया, जब दूल्हे के पिता की अचानक हृदयघात से मौत हो गई। मृतक आईटीबीपी में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे। सोमवार देर शाम उनका गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि देवेंद्र कुमार 18 फरवरी को बेटे की शादी की धाम के बाद डीजे पर नाचते रहे

Exit mobile version