Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में हुई मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की 100वीं बोर्ड बैठक

लोकेश राघव मथुरा 21 फरवरी 2023 मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के सभागार में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की 100वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए समीक्षा बैठक ली। बोर्ड बैठक में मण्डलायुक्त ने 08 नवम्बर 2023 को हुई 99वें बोर्ड बैठक के विभिन्न प्रस्तावों तथा निर्देशों समीक्षा की। उन्होंने रूकमणि विहार में जमीनी विवाद पर जानकारी ली और निर्देश दिये कि जमीन की जांच करते हुए स्पष्ट किया जाये कि अधिग्रहण के समय जमीन ग्राम सभा की थी या पट्टे द्वारा दी गई थी। प्राधिकरण मुआवजा हेतु पुराने दरों का मानक के अनुसार कार्यवाही करे। मण्डलायुक्त ने उपाध्यक्ष को जनपद में चल रहे विभिन्न अवैध निर्माण जैसे कॉलौनी, प्लाटिंग, कॉम्पलेक्स, आदि पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिये। उन्होंने अवैध सोसायटी संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये तथा उनको ब्लैकलिस्ट एवं रेरा विभाग से पंजीकरण निरस्त कराने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कम शमन शुल्क वसूलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये अधिकाधिक आरसी जारी करते हुए कार्यवाही की जाये। शमन शुल्क बढाने के कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये। मण्डलायुक्त को एमवीडीए के ओएसडी ने अवगत कराया कि माह सितम्बर से माह फरवरी अद्यतन तक 34 अवैध कालौनियों को ध्वस्त किया गया है, जिस पर मण्डलायुक्त ने कम ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि ध्वस्त की गई कालौनियों पर निरंतर निगरानी एवं सर्वे करते रहें कि दुबारा कार्य प्रारम्भ तो नहीं हुआ है। यदि ध्वस्त कालौनियों दुबारा कार्य कराती हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायें तथा संबंधित क्षेत्र के एई एवं जेई की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होंने आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे ड्रोन, सेटेलाइट मैपिंग आदि का प्रयोग करते हुए सर्वे कराने के निर्देश दिये तथा अधिकाधिक अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये।

Exit mobile version