Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नगर पंचायत का टैक्स जमा नहीं करने पर व्यापारियों की 14 दुकानें की सील

नगर पंचायत का टैक्स जमा नहीं करने पर नगर पंचायत ने दुकानों में ताला जड़ दिया है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत पलारी के अंतर्गत दुकान संचालित हैं, – जिन्हें हर माह नगर पंचायत को नियमित रूप से टैक्स जमा करना = होता है मगर कई दुकानदारों ने कई – सालों से टैक्स ही जमा नहीं किया है।
नगर पंचायर के अधिकारी, – कर्मचारियों ने बकायदा दुकानदारों से – टैक्स जमा करने के आग्रह भी किया – मगर दुकानदारों ने अधिकारी, – कर्मचारियों की एक न सुनी और दुकानों का टैक्स ही जमा नहीं किया। – मंगलवार को नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों ने अंतिम चेतावनी दी। इसके बावजूद
दुकानदारों ने टैक्स जमा नहीं किया है। जिस पर नगर पंचायत पलारी के सीएमओ द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए जिन-जिन दुकानदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं किया उनकी दुकानों उनकी दुकानों को सील कर दिया। 14 दुकानों को सील। किया गया है। वहीं सीएमओ ने सभी से अपील की है और कहा है कि सभी
14 दुकानों का 4,23,820 रुपए का टैक्स है बाकी
जानकारी मिली है कि 14 दुकानों का 4 लाख 23 हजार से ज्यादा का टैक्स बाकी है। नगर पंचायत द्वारा मंगलवार को जिन 14 दुकानों को टैक्स जमा नहीं करने पर सील किया गया उसमें ऐसे भी लोग शामिल हैं, जिन्होंने 10 साल से टैक्स ही जमा नहीं किया है तो बहुत लोग 5 साल, 4 साल, 3 साल, 2 साल से नगर पंचायत का टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। कई दुकान तो ग्राम पंचायतके समय की हैं। उन्होंने भी पैसा जमा नहीं किया है।
लोग समय पर अपना संपत्ति कर व समेकित कर, जल कर जमा करें अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।

Exit mobile version