Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बल्देव पुलिस द्वारा कार चोरी में वाँछित अभियुक्त को गांजा सहित किया गिरफ्तार

मथुरा।। प्रभारी निरीक्षक बल्देव के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज बलदेव ने मय पुलिस बल के मुकदमा अ0सं0 03/24 धारा 379 भादवि0 थाना बल्देव प्रकाश में आये अभियुक्त मलुआ उर्फ विजेन्द्र पुत्र स्व लच्छो नि0 असगर पुर थाना हाइवे जिला मथुरा उम्र करीब 45 वर्ष को झा 516 ग्राम अवैध गांजा सहित छिबरऊ बम्बा से ग्राम छिबरऊ की तरफ थाना बलदेव से दिनांक 19 फरवरी सोमवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

नटवर सिंह पुत्र पतिराम नि0 हथकौली थाना बलदेव की दिनांक 02.02 .2024 को ईको कार चोरी हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना बलदेव पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 379 भादवि0 थाना बल्देव मथुरा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना में अभियुक्त मलुआ उर्फ विजेन्द्र पुत्र स्व लच्छो नि0 असगर पुर थाना हाइवे जिला मथुरा का नाम प्रकाश में आया। दिनांक 19 फरवरी को अभियुक्त मलुआ उर्फ विजेन्द्र को मुखबिर की सूचना पर 516 ग्राम अवैध गांजा सहित छिबरऊ बम्बा से ग्राम छिबरऊ की तरफ से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त मलुआ उर्फ विजेन्द्र के विरुद्ध थाना बल्देव पर मु0अ0सं0 64/2024  8/20एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार करने वालो में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी,उ0नि0 मुनेन्द्र पाल सिंह,उ0नि0 महीपाल सिंह,का0 1105 सुदीप कुमार,का0 899 हर्ष कुमार मौजूद रहे।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version